भारत और अमेरिका के बीच तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का ऐतिहासिक सौदा
भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण एलपीजी डील
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए उच्च टैरिफ के बाद, सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। भारत अब अमेरिका से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) खरीदने के लिए सहमत हो गया है। यह डील एक वर्ष के लिए की गई है, जिसकी जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी।
हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि अब देशवासियों को सस्ती और सुरक्षित एलपीजी गैस उपलब्ध होगी। भारत का एलपीजी बाजार दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है और अब यह अमेरिका के लिए खुल गया है। भारत सरकार अपने एलपीजी स्रोतों में विविधता ला रही है। पीएसयू तेल कंपनियां अमेरिका से 2.2 एमटीपीए एलपीजी का आयात करेंगी, जो कि कुल आयात का लगभग दस प्रतिशत है। मंत्री ने बताया कि यह एलपीजी अमेरिका के गल्फ कोस्ट से प्राप्त होगी।