×

भारत में मौसम परिवर्तन: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

भारत के 17 राज्यों में मौसम में बदलाव की चेतावनी दी गई है, जिसमें भारी बारिश और आंधी का अलर्ट शामिल है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना के बारे में जानकारी दी है। दिल्ली में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। जानें और किन राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना है और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
 

मौसम अपडेट:


देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का चेतावनी जारी किया है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और वज्रपात के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


17 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवा और आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न जाएं।


दिल्ली में आज का मौसम:

दिल्ली में आज मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट:

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मौसम खराब रहने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


बिहार में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा:

बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान हवाएं लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी है। पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


झारखंड और पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट:

  • झारखंड के देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश की संभावना है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

  • उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

  • हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान लगभग 13 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.


जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ेगा:

  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट है। तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

  • पंजाब में 5 और 6 सितंबर को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में मौसम बदल सकता है.

  • राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.