×

मुख्यमंत्री नायब सैनी देंगे शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी 22 मार्च को शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में 2709 पात्र लाभार्थियों को चाबियां दी जाएंगी। जानें इस आयोजन की तैयारियों और महत्व के बारे में।
 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम


  • मुख्यमंत्री 22 मार्च को विकसित बादशाहपुर महारैली के दौरान भेंट करेंगें चाबियां


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 22 मार्च को बादशाहपुर महारैली में शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे। हाल ही में इस योजना के तहत ड्रॉ आयोजित किया गया था, जिसमें 2709 योग्य लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी अजय कुमार ने बताया कि लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।


हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन और महानिदेशक जे गणेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम की तैयारी

राज्य स्तरीय आयोजन के लिए समिति का गठन


डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन के सफल संचालन के लिए एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। इस समिति में एसडीएम मानेसर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एडीआईओ, डीआईपीआरओ और उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी शामिल हैं, जबकि डीटीपी (पी) को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम यूनिवर्सिटी कैंपस के सामने कांकरौला के खुले मैदान में किया जाएगा, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री उन लाभार्थियों को चाबियां देंगे जिन्होंने ड्रॉ के बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यह कार्यक्रम न केवल पात्र परिवारों के लिए अपने घर का सपना साकार करने का अवसर है, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले हजारों लोगों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।