राहुल गांधी का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में Gen-Z अंदाज
दिल्ली में विपक्ष का हल्ला बोल
नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे कई नेता शामिल हुए। ये सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें लगभग 400 मीटर पहले बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
Gyanesh, it’s done, bro.
Time to resign.
#IndiaAllianceMarch https://t.co/9ZB6aJfakl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
इस दौरान, राहुल गांधी ने एक तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'। उन्होंने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर भी साझा किया, जिससे उन्होंने Gen-Z शैली में मुख्य चुनाव आयुक्त पर कटाक्ष किया।