×

राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

राहुल गांधी का जन्मदिन महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने उनके प्रति बढ़ते विश्वास का उल्लेख किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। यह उत्सव कांग्रेस संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
 

राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह


महराजगंज :: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की।


समारोह की शुरुआत विजय सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर की। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ।


अपने संबोधन में विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी आज के युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और शायर इमरान प्रतापगढ़ी के एक शेर का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय और जिला महासचिव दिग्विजय पटेल ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में जिस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वह कांग्रेस संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।


कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर अंकित टी-शर्ट भी बड़ी संख्या में युवाओं के बीच वितरित की गई।


इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, ग्राम प्रधान मोहम्मद वहाब, मोहम्मद कैफ, बबलू शर्मा, रामनाथ मौर्य, अमजद, लालू यादव, राम प्रकट निषाद, कैलाश चौहान, अरुणेश उपाध्याय, रामराज पासवान, महेंद्र कुमार भारती, अमरनाथ निषाद, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट