राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली में जन मार्च में शामिल होने की अपील की
दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारी
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ में भाग लेने के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने छात्रों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों सहित सभी लोकतंत्र प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस ने सीटीआई (CTI) के उस पत्र का उल्लेख नहीं किया जिसमें रैली को स्थगित करने की अपील की गई थी।
हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।
मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।
अब जवाब देश देगा।
1 नवंबर – चलो दिल्ली।
वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली।छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
रामलीला मैदान, नई दिल्ली PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!
#ChaloDilli
#RamlilaMarch— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2026
‘वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे’
राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं और इस पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाए गए हैं और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे वोट चोरी किए जा रहे हैं और हम किसी भी कीमत पर चुपचाप यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे'। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अब देश की जनता इसका जवाब देगी।
छात्रों से लेकर व्यापारियों तक से जुटने की अपील
कांग्रेस नेता ने 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से इस जन मार्च और महारैली में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी का कहना है कि जो भी व्यक्ति लोकतंत्र की रक्षा को जरूरी मानता है, उसे इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा, 'वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है।' उनके मुताबिक, लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।
भाजपा पर तंज, प्रचार के लिए कहा धन्यवाद
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा और उसके सहयोगियों का दिल से धन्यवाद करते हैं, क्योंकि वे इस कार्यक्रम का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी अगले सात दिनों तक भी इसी उत्साह और लगन से प्रचार करते रहें।
सीटीआई के अपील को कांग्रेस ने नकारा
दरअसल, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर की रैली को स्थगित करने का अनुरोध किया था। व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में निवेदन किया था कि कांग्रेस इस रैली को त्योहारों तक के लिए टाल दें। लेकिन कांग्रेस ने उनके इस अनुरोध को नकार दिया और राहुल गांधी ने 1 नवंबर की रैली के लिए एलान कर दिया।