रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद ने प्राथमिक विद्यालय को 12 वॉल फैन भेंट किए
रोटरी क्लब का सेवा कार्य
सुशील कुमार शर्मा
गाज़ियाबाद: 1 जुलाई 2026 को रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद ने रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, सिंहानी गेट, गाज़ियाबाद में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए 12 वॉल फैन भेंट किए।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी कुमार ने बताया कि शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण बनाना रोटरी की प्राथमिकताओं में से एक है। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करना क्लब का निरंतर प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम में सहायक गवर्नर रोटेरियन सचिन गुप्ता ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाना रोटरी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों को जारी रखने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों ने रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वॉल फैनों से विद्यार्थियों को गर्मी में राहत मिलेगी और अध्ययन का माहौल और भी अनुकूल होगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ साहिबाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी कुमार, सहायक गवर्नर रोटेरियन सचिन गुप्ता, क्लब के सभी सदस्य, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। रोटरी क्लब ने भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे जन कल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।