×

लखनऊ में ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

लखनऊ में ठंड के कारण जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। नए समय के अनुसार, सभी कक्षाएं सुबह 09:00 बजे के बाद शुरू होंगी। यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए जनपद की वेबसाइट पर जाएं।
 

लखनऊ में स्कूलों के समय में परिवर्तन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में चल रही कड़ाके की ठंड के चलते, जिलाधिकारी विशाख जी ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश दिया है।



मौसम विभाग द्वारा लखनऊ में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, सभी विद्यालयों (समरत बोर्ड से संचालित) के कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 09:00 बजे के बाद ही शुरू की जाएंगी। इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश की पुष्टि जनपद की वेबसाइट http://lucknow.nic.in पर की जा सकती है।