लखनऊ में स्कूलों के समय में बदलाव, गर्मी से छात्रों को राहत
लखनऊ में स्कूल समय में परिवर्तन
लखनऊ समाचार: उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, लखनऊ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में यह परिवर्तन किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि, लखनऊ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी और प्राश्वेत विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। यह नया समय 22 अप्रैल 2028 से लागू होगा और तब तक रहेगा जब तक कोई अन्य आदेश नहीं दिया जाता। विद्यालयों का संचालन प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक होगा।