×

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में एकतरफा जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सिंदूर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और नशे के मुद्दे पर सभी पार्टियों को एक साथ आकर विचार करना चाहिए। वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर भी तंज कसा और कांग्रेस की मजबूती की बात की। जानिए इस चुनावी चर्चा के बारे में और क्या कहा वड़िंग ने।
 

सिंदूर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: राजा वड़िंग


लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में एकतरफा जीत का दावा


चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि लुधियाना पश्चिमी विधानसभा चुनाव से पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा हो रही है। उन्होंने इस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि सिंदूर केवल महिलाओं का अधिकार है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।


राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पार्टी के 118 विधानसभा हलका कोआर्डिनेटर की बैठक से पहले नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल एफआईआर दर्ज करने से नशा खत्म नहीं होगा। इसके लिए सभी पार्टियों की एक बैठक होनी चाहिए जिसमें नशे के आदी लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए।


जहां से जाखड़ फार्म भरेंगे, वहां से मैं भरने को तैयार


उन्होंने कहा कि जहां से सुनील जाखड़ कागज भरेंगे, वह वहां भरने के लिए तैयार हैं। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में कई नेता वापस आ रहे हैं और यह पार्टी की मजबूती का संकेत है। उन्होंने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में किसी भी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला न होने का दावा किया और कहा कि कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीतने जा रही है।


राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये सबको काटकर काम खत्म कर देते हैं। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी को सकारात्मक बताते हुए वड़िंग ने कहा कि अब पार्टी में सब कुछ ठीक है।