संगम विहार में आवारा कुत्ते का हमला: 18 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल
दिल दहला देने वाली घटना
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आवारा कुत्ता 18 महीने के बच्चे पर हमला करता है। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एमसीडी ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। हालांकि, उस कुत्ते को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका जिसने अब्बास पर हमला किया था। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
नॉर्थ दिल्ली के संगम विहार इलाके का वीडियो हो रहा वायरल, 18 महीने के मासूम पर आवार कुत्ते ने किया हमला pic.twitter.com/KPwbDB6k55
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) September 19, 2026
इस घटना ने संगम विहार के निवासियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वे आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे से चिंतित हैं और एमसीडी से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।