सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का नागपुर में प्रदर्शन, आरएसएस पर लगाए गंभीर आरोप
नागपुर में सीजेपी का प्रदर्शन
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नागपुर में नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ एक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर में उनके प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला आरएसएस के सदस्यों द्वारा किया गया था।
दीपके ने कहा, 'जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाता है, तो ऐसी घटनाएं होती हैं। इसमें कुछ नया नहीं है।' उल्लेखनीय है कि 15 जून को जयपुर में सीजेपी ने एक प्रदर्शन आयोजित किया था, जहां भीड़ में शामिल युवकों ने दीपके को थप्पड़ मारे थे।
इस बीच, सीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो लाख फॉलोअर्स की कमी आई है। सीजेपी नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इसके लिए देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जयपुर की घटना के बाद नागपुर में सीजेपी के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले, पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।