☰
×

हरिद्वार अर्धकुंभ मेला 2027: महत्वपूर्ण स्नान तिथियाँ और जानकारी

हरिद्वार में जनवरी 2027 से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने के लिए आएंगे। जानें इस पवित्र अवसर पर होने वाले महत्वपूर्ण स्नान पर्वों की तिथियाँ और उनके धार्मिक महत्व।
 

हरिद्वार अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारी


हरिद्वार अर्धकुंभ मेला 2027: जनवरी में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह मेला 14 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर में प्रवेश के साथ हो चुकी है। इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने के लिए हरिद्वार आएंगे।


हर की पौड़ी पर मां गंगा में स्नान करने से पापों से मुक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि और अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। यह स्थान गंगा के पहाड़ों से मैदान में प्रवेश करने का स्थल माना जाता है, और यहां का ब्रह्मकुंड विशेष धार्मिक महत्व रखता है।


यदि आप भी इस धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो तिथियों को नोट कर लें ताकि आपकी यात्रा सुगम हो सके।


मुख्य स्नान का सिलसिला 14 जनवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन में लगभग 97 दिनों के दौरान कुल 10 बड़े स्नान पर्व होंगे, जिनमें चार अमृत स्नान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाएंगे।


अमृत स्नान की तिथियाँ

अमृत स्नान की तिथियाँ:


6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि के दिन पहला अमृत स्नान होगा।
8 मार्च 2027: फाल्गुन या सोमवती अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान किया जाएगा।
14 अप्रैल 2027: बैसाखी के अवसर पर तीसरा अमृत स्नान होगा।
20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा के दिन चौथा और अंतिम स्नान पर्व मनाया जाएगा।


अन्य महत्वपूर्ण स्नान पर्व

अन्य बड़े स्नान पर्वों की सूची:


14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति से मेले का पहला स्नान शुरू होगा।
6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी का पावन स्नान।
20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा स्नान।
7 अप्रैल 2027: हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर पर स्नान।
15 अप्रैल 2027: श्री राम नवमी के दिन विशेष स्नान।