हरियाणा ग्रुप D CET परीक्षा 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू
हरियाणा ग्रुप D CET परीक्षा 2025
हरियाणा ग्रुप D CET परीक्षा 2025: हरियाणा की सैनी सरकार ने ग्रुप C के बाद अब ग्रुप D सरकारी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अधिसूचना जारी कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद ग्रुप D भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET 2025) अगस्त में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
सीईटी परीक्षा जुलाई में
HSSC द्वारा ग्रुप C भर्ती के लिए CET 2025 परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट सोमवार को चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को भेजी जाएगी। ग्रुप C के CET के लिए लगभग 13 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है, जिसके चलते यह परीक्षा लगातार दो से तीन दिन तक चल सकती है।