हरीश रावत ने राम मंदिर चढ़ावे में गबन के आरोपों पर भाजपा को घेरा
राम मंदिर चढ़ावे में गबन के आरोप
देहरादून। राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उससे संबंधित संस्थाओं के सदस्यों को हटाने की आवश्यकता है। स्वामी करपात्री जी ने कहा है कि निष्पक्ष जांच के लिए यह आवश्यक है। भाजपा के लोग भी अब गड़बड़ियों और दान की लूट की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उससे जुड़ी हुई संस्थाओं के लोगों को हटाने की मांग स्वामी करपात्री जी ने कहा है कि निष्पक्ष जांच इनको हटाए बिना संभव नहीं है। अब तो भाजपा परिवार के लोग भी गड़बड़, घोटाले और दान की लूट की बड़ी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
पहले केवल इंडिया गठबंधन के लोग इस मामले… pic.twitter.com/DK25gG5dpY— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) June 18, 2026
हरीश रावत ने आगे कहा कि पहले केवल इंडिया गठबंधन के लोग इस मुद्दे को उठा रहे थे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। एक बड़ा घोटाला और संगठित लूट का मामला सामने आ रहा है। भगवान श्री रामचंद्र जी के नाम पर इस तरह की स्थिति उत्पन्न करना किसी ने नहीं सोचा था। जन भावनाएं काफी आहत हुई हैं। लोग योगी जी से पूछ रहे हैं कि, 'योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, बताओ कि काफिले क्यों लूटे गए हैं?'