BJP की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न
फरीदाबाद में भाजपा की जीत का जश्न। सोमवार को पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पूरे देश में खुशी का माहौल देखने को मिला। सीएम विडो के चेयरमैन राहुल गोयल ने अपने कार्यालय में व्यापारियों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य मित्र उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। राहुल गोयल ने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व का प्रभाव स्पष्ट था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश और फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में विकास की गति लगातार बढ़ रही है। गोयल ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि यह जन विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।