TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा को दी खुली चुनौती
कोलकाता में चुनावी तकरार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और आईपीएस अजय पाल शर्मा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। टीएमसी उम्मीदवार ने पुलिस पर्यवेक्षक को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि 'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।' चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक जनसभा में उन्होंने अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला किया।
जहांगीर ने कहा कि बीजेपी के लोग सोचते हैं कि कुछ सीआरपीएफ के जवानों के साथ आकर उन्हें डराएंगे, लेकिन अगर लोग पैदल चलें तो वे हवा में उड़ जाएंगे। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी दी कि यहां एक-एक व्यक्ति उनकी मां दुर्गा है और दुर्गा के रूप में असुरों का वध करना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी भी धमकी की परवाह नहीं है।
मामले की पृष्ठभूमि
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
हाल ही में आम लोगों ने शिकायत की थी कि जहांगीर खान मतदाताओं को धमका रहे हैं। इसी के चलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, बाद में उनकी टीम ने जहांगीर के घर जाकर उनके परिवार को चेतावनी दी कि अगर उनके समर्थकों ने फिर से मतदाताओं को धमकाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे विवाद बढ़ गया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि अधिकारी रात में लोगों के घरों में घुसकर छापेमारी कर रहे हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।