UP Board 2025: जानें कौन बने इस साल के टॉपर्स और उनके शानदार अंक
UP Board Topper List 2025
UP Board Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणामों के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है, जिसमें राज्य के मेधावी छात्रों ने अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि सभी टॉपर्स को राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और गैजेट्स जैसे उपहार भी दिए जाएंगे। आइए जानते हैं इस साल के टॉपर्स कौन हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
- उमारी (जालौन) के लेट श्रीमती रासकेंद्री देवी इंटर कॉलेज के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक के साथ कक्षा 10 में टॉप किया। 
- दूसरा स्थान: बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव - 97.67% अंक 
- तीसरे स्थान: इटावा की अंशी - 97.67% 
- चौथा स्थान: मुरादाबाद की ऋतु गर्ग - 97.5% 
- पांचवां स्थान: सीतापुर के अर्पित वर्मा - 97.5% 
- छठा स्थान: उमारी जालौन की सिमरन गुप्ता - 97.5% 
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम
- कक्षा 12 में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। 
- दूसरा स्थान: अमरोहा की साक्षी - 96.80% अंक 
- तीसरा स्थान: सुलतानपुर के आदर्श यादव - 96.80% अंक 
- चौथा स्थान: कौशांबी की अनुष्का सिंह - 96.80% अंक 
- पांचवा स्थान: प्रयागराज की शिवानी सिंह - 96.80% अंक 
- छठा स्थान: इटावा की मोहिनी - 96.40% अंक 
पास प्रतिशत और छात्रों की संख्या
- यूपी बोर्ड कक्षा 10 की कुल पास प्रतिशत: 90.11% 
- कक्षा 12 की कुल पास प्रतिशत: 81.15% 
- इस साल 50 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।