×

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: दरारों से भरी है पार्टी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति और भ्रष्टाचार के कारण पार्टी खुद दरारों से भर गई है। यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को साझा करते हुए पार्टी की आंतरिक लड़ाइयों और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की नीतियों की आलोचना की। जानें इस बयान में उन्होंने और क्या कहा है।
 

भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर अखिलेश का बयान


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान को साझा करते हुए कहा कि, 'सच यह है कि भाजपा समाज में दरारें डालते-डालते खुद दरारों से भर गई है।'


अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान को साझा करते हुए लिखा कि, 'भाजपाइयों को ज़मीन-क़ब्ज़ा, भ्रष्टाचार, और आपसी झगड़ों से फुर्सत मिले तब वे संगठन के बारे में सोच सकेंगे। भाजपा के पतन के मुख्य कारण हैं: सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली नकारात्मक राजनीति, अकूत धन कमाने की भ्रष्ट मानसिकता, और किसान, मजदूर, युवा, और महिलाओं के खिलाफ नीतियाँ।'




उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सदस्यों के बीच बढ़ती दरारें, भ्रष्टाचार के मामले, और संविधान व आरक्षण को खत्म करने की साजिशें भाजपा की गिरती छवि को दर्शाती हैं। सच यह है कि भाजपा समाज में दरारें डालते-डालते खुद दरारों से भर गई है।