अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया, न्यायिक जांच की मांग की
भाजपा सरकार के विकास परियोजनाओं पर सवाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई हर 'कॉरिडोर' और 'चौड़ीकरण' योजना के पीछे के घोटालों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक बहुसदस्यीय न्यायिक जांच होनी चाहिए, जिसमें किसी भी ट्रस्टी, समिति के सदस्य या प्रशासनिक अधिकारी को नहीं बख्शा जाना चाहिए।
भाजपा सरकार के बनाए हर ‘कॉरिडोर’ और ‘चौड़ीकरण’ की योजना के पीछे जो घपला-घोटाला है, उसके लिए एक बहुसदस्यीय न्यायिक जाँच हो। इसमें संलिप्त न कोई ट्रस्टी बख़्शा जाए, न किसी कमेटी का कोई सदस्य और न ही कोई प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी। इतने बड़े घोटाले इन सबकी मिलीभगत से ही… pic.twitter.com/3cGoWcAO0j
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 16, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े घोटाले केवल मिलीभगत से ही संभव होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में जिन लोगों ने इन परियोजनाओं में भाग लिया है, उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति और धन की भी जांच होनी चाहिए, जो कि आम जनता, ईमानदार पत्रकारों और बहुदलीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में होनी चाहिए।