अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विदाई का समय आ गया है
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर हमले
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पसंदीदा मशीन बुलडोजर है और उनकी सोच विनाशकारी है। जनता को डराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कारण देश में राजनीतिक प्रदूषण बढ़ रहा है। सपा में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है और अब पीडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार को राजनीतिक और धार्मिक विवादों के बजाय रोजगार, निवेश और आम लोगों की आर्थिक परेशानियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
“विदाई का समय आ गया, उन्हें तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस।”
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी https://t.co/6s8WS5KoZE
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 27, 2026
उन्होंने मतदाता सूची और विशेष पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा आयोग के साथ मिलकर फर्जी वोट बनवा रही है। उनके अनुसार, आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2.5 करोड़ मतदाता गायब हैं, जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि 1.27 करोड़ हिंदू गायब हैं। उन्होंने यह सवाल उठाया कि इनमें से कौन झूठ बोल रहा है?
अखिलेश ने यह भी कहा कि फॉर्म-6 में 22 गुना वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, भाजपा फर्जी वोट बनाने के लिए आयोग के साथ मिलकर काम कर रही है, और इसी कारण 2.5 करोड़ मतदाताओं के गायब होने की बात को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची के काम में लगे हुए हैं और पार्टी इस प्रक्रिया पर नजर रख रही है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब इनके जाने का समय आ गया है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार के विदाई का समय आ गया, उन्हें तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस।