अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
अभिषेक बनर्जी का आरोप
अभिषेक बनर्जी का कार्यालय में तोड़फोड़ : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी नेताओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। टीएमसी ने इन हमलों के लिए सत्ताधारी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। हाल ही में, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप बीजेपी पर लगाया है।
अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके कार्यालय का दृश्य काफी परेशान करने वाला था। वीडियो में चारों ओर टूटे कांच और बिखरे सामान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह बीजेपी ने मेरे पार्टी कार्यालय के साथ यही किया है। क्या पश्चिम बंगाल के गवर्नर इस पर कोई कार्रवाई करेंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कुछ करेंगे? क्या पीएमओ कोई कदम उठाएगा? या वे बस अनदेखा करते रहेंगे? अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, विशेषकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कदम उठाए।'
टीएमसी सांसद ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'सुवेंदु अधिकारी से सीधा सवाल: आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं? यदि पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा और तोड़फोड़ का यही हाल है, तो मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म आनी चाहिए। और जो लोग चुप रहने का निर्णय लेते हैं, उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। ऐसी हर हरकत याद रखी जाएगी। हर हमला, डराने-धमकाने की हर हरकत, सत्ता का हर दुरुपयोग। कुछ भी भुलाया नहीं जाएगा।'
This is what the BJP has done to my party office in the early hours of this morning.
Will the Governor of WB act? Will the Union Home Minister act? Will the PMO act? Or will they continue to look the other way?
It is high time the judiciary, particularly the Calcutta High… pic.twitter.com/SLNwNQ6u7k
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026