अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों के लिए नई आव्रजन नीति का ऐलान
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ग्रीन कार्ड धारकों के लिए एक नई आव्रजन नीति की घोषणा की है, जिसके तहत उन स्थायी निवासियों को निष्कासित किया जाएगा जो विदेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैं। इस आदेश का असर भारत समेत कई देशों के लाखों लोगों पर पड़ेगा। जानें इस नीति के बारे में और क्या बदलाव हो सकते हैं।
Jul 22, 2025, 08:46 IST
अमेरिका की नई आव्रजन नीति
US Immigration Law Update: अमेरिका अब अवैध प्रवासियों के साथ-साथ स्थायी प्रवासियों पर भी सख्ती करने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड धारकों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने ट्वीट में बताया कि ट्रंप सरकार उन स्थायी निवासियों को देश से निष्कासित करेगी, जिन्होंने विदेशी आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैती गिरोह का समर्थन किया है या किसी भी प्रकार से सहयोग किया है। इस आदेश के परिणामस्वरूप अमेरिका में रहने वाले भारत सहित कई देशों के लाखों लोगों को बड़ा झटका लग सकता है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है…