ईरान ने अमेरिका के साथ समझौते को अपनी जीत बताया
अमेरिकी छूट से ईरान में विदेशी मुद्रा की आपूर्ति में वृद्धि
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान के संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुआ इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार का प्रतीक है। उन्होंने अजरबैजान में एक कार्यक्रम में यह दावा किया कि यह समझौता किसी दबाव का परिणाम नहीं है, बल्कि इसे ईरान ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया है।
सेंट्रल बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा बाजार में जारी करेगा
ईरान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती ने बताया कि अमेरिका से मिली हालिया छूट और विदेशों में फंसी संपत्तियों तक बेहतर पहुंच से देश में विदेशी मुद्रा की आपूर्ति बढ़ सकती है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, सेंट्रल बैंक पिछले कुछ महीनों में जमा किए गए विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा बाजार में जारी करेगा। हेम्मती ने कहा कि कंपनियों के लिए विदेशी मुद्रा की आपूर्ति में बदलाव शनिवार से शुरू होगा, जिसमें पहले चरण में 2 अरब डॉलर जारी किए जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की स्थिति पर टिप्पणी की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिका और उसके राष्ट्रपति को पहले से अधिक इज्जत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और समझौते के लिए लगभग सभी शर्तें मानने को तैयार है।