उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 11 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, जिसमें विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) की 2005 के द्वितीय सत्र (मानसून सत्र) की बैठक 11 अगस्त को निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी का अभाव
सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अध्यादेशों को मंजूरी के लिए सदन में पेश कर सकती है। इसके अतिरिक्त अन्य विधायी कार्य भी किए जाएंगे। हालांकि, विधानमंडल के मानसून सत्र की बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम अभी तक सामने नहीं आया है। इस सत्र में योगी सरकार अपनी उपलब्धियों को प्रस्तुत करेगी और कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, स्कूलों के विलय और बिजली जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
हंगामे की संभावना
इस सत्र में विपक्षी दल जैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रहे हैं। यह माना जा रहा है कि यह सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है।