कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव के लिए नई समितियों का गठन किया
मणिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी
कांग्रेस पार्टी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई नई समितियों का गठन किया है। इसमें चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया एवं प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों के गठन और नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
प्रदेश कांग्रेस में इफाम बी रहमान, एन. महानंदा सिंह और सनिबा वाइखोम को महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि देवदत्त सिंह को सचिव बनाया गया है।
घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता गैखंगम को सौंपी गई है, और अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर तथा डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को सह-अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश चुनाव समिति में ओ. इबोबी सिंह, के. मेघचंद्र सिंह, गैखंगम, विक्टर कीशिंग, टी. एन. हाओकिप, डॉ. थोकचोम मेन्या और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
प्रचार समिति में टी लोकेश्वर सिंह, टी. एन. हाओकिप, एम. ओकेंद्रों, एन. लोकेन सिंह, अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर और डॉ. थोकचोम मेन्या सहित 26 नेताओं को शामिल किया गया है। समितियों में संबंधित पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के प्रभारी महासचिव, प्रभारी सचिवों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों को भी रखा गया है।