केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना
केशव प्रसाद मौर्य का हमला
केशव प्रसाद मौर्य का हमला: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। प्रारंभिक रुझानों में, एमके स्टालिन की डीएमके और ममता बनर्जी की टीएमसी की सत्ता से विदाई होती नजर आ रही है। इन चुनावी रुझानों ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डीएमके और टीएमसी की संभावित हार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया है।
केशव प्रसाद मौर्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव को अब जनता सुनने के लिए तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु के 'भैया' श्री एम. के. स्टालिन और बंगाल की 'दीदी' सुश्री ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है। उनके 'भैया' श्री राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में श्री तेजस्वी यादव भी 'चारों खाने चित्त' हो चुके हैं। अब सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश में 'सत्ता के सपने' देखना छोड़ देना चाहिए। सच यह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सपा के हिस्से अब केवल 'अंतहीन इंतज़ार' ही लिखा है।"