केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को बताया यूपी की जनता के लिए खतरा
समाजवादी पार्टी पर केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) को यूपी की जनता के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सपा का शासन महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल देगा। मौर्य ने यह भी कहा कि सपा ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता द्वारा हराया गया है, और 2024 में वे किसी तरह से अपनी सीटें बढ़ाने में सफल रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के चुनाव में सपा का कोई भविष्य नहीं है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा में गुंडों और माफियाओं का वर्चस्व है और यह पार्टी 2027 में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा, अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर पैसे देकर फिल्में बनाने के आरोप पर मौर्य ने कहा कि यादव सत्ता से बाहर होने के कारण परेशान हैं और उनके लिए 2047 तक कोई संभावना नहीं है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, अन्नदाताओं, महिलाओं, किसानों और युवाओं के प्रति समर्पित है। इस बार बहुत शानदार रबी की फसल हुई है। हालांकि अभी मौसम थोड़ा खराब हुआ उसमें जरुर किसानों को कुछ नुकसान भी हुआ, लेकिन इसका तत्काल आकलन करके मुआवज़ा दिया जाएगा।