जन सुराज ने बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
जन सुराज की पहली उम्मीदवार सूची
जन सुराज ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपने पहले उम्मीदवारों की सूची का अनावरण किया है। इस सूची में कुल नौ नाम शामिल हैं। सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले नामों में रोहतास जिले की करगहर सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे का नाम है। यह वही सीट है, जहां प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावनाएं भी चर्चा में थीं।
इसके अतिरिक्त, पार्टी ने गोपालगंज की भोरे सीट से प्रीति किन्नर को टिकट दिया है। जन सुराज की इस सूची में कई अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं, जैसे दरभंगा सदर से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जे.पी. सिंह और इमामगंज से अजीत राम।
यह पहली सूची यह दर्शाती है कि जन सुराज ने विभिन्न सामाजिक वर्गों और पेशेवर पृष्ठभूमियों से लोगों को मौका देकर समावेशी राजनीति की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब सभी की नजरें प्रशांत किशोर पर हैं कि वह खुद किस क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
खबर अपडेट हो रही है -------