×

ट्रंप ने नेतन्याहू को दी कड़ी फटकार, इजराइल के हमले पर जताई नाराजगी

डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर फटकार लगाते हुए उन्हें 'पागल' कहा। ट्रंप की नाराजगी का कारण लेबनान पर इजराइल का हमला है, जिसने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता को बाधित कर दिया है। ट्रंप ने नेतन्याहू को चेतावनी दी कि अगर वह नहीं होते, तो वह जेल में होते। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।
 

ट्रंप की नाराजगी


नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कड़ी फटकार लगाई है। ट्रंप ने नेतन्याहू को 'पागल' तक कह दिया और कहा कि अगर वह नहीं होते, तो नेतन्याहू जेल में होते। दरअसल, ट्रंप ने लेबनान पर इजराइल के हमले को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की, जिसके कारण ईरान के साथ शांति वार्ता बाधित हो गई है।


एक अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को चेतावनी दी और उन पर अहसान न मानने का आरोप लगाया। लेबनान पर हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि यदि इजराइल की कार्रवाई जारी रही, तो वह अमेरिका के साथ बातचीत से पीछे हट सकता है। इस पर ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया।


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने गुस्से में नेतन्याहू से पूछा, 'क्या तुम पागल हो गए हो? तुम क्या कर रहे हो? मेरा अहसान मानो। अगर मैं नहीं होता, तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं, लेकिन अब हर कोई तुमसे और इजराइल से नाराज है।'


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ट्रंप इस बात से चिंतित थे कि लेबनान में कई नागरिकों की जान जा रही है और इजराइल ने एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाने के लिए पूरी इमारतें गिरा दी हैं।


हालांकि, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इजराइली सेना स्थिति के अनुसार और अभियान चलाने की योजना बना रही है। काट्ज ने कहा कि यदि सीमा पर हालात बदलते हैं, तो इजराइल अपने हमलों का दायरा बढ़ा सकता है।