☰
×

ट्रंप प्रशासन ने टेक्सास में सीमा दीवार निर्माण की अनुमति मांगी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन टेक्सास के बिग बेंड क्षेत्र में सीमा दीवार के निर्माण को फिर से शुरू करने के लिए उच्चतम न्यायालय से अनुमति मांग रहा है। प्रशासन ने अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है, जिसके तहत निर्माण कार्य रोक दिया गया था। स्थानीय निवासियों और पर्यावरणविदों का इस परियोजना के खिलाफ विरोध है, जो अवैध प्रवासन की घटनाओं को कम मानते हैं। जानें इस विवाद की पूरी कहानी और न्यायालय के फैसले के प्रभाव के बारे में।
 

बिग बेंड क्षेत्र में दीवार निर्माण का मामला

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से टेक्सास के बिग बेंड क्षेत्र में सीमा दीवार के निर्माण को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। प्रशासन ने आपातकालीन याचिका दायर की है, जिसमें न्यायाधीशों से अधीनस्थ अदालत के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिसने निर्माण कार्य को रोक दिया था। यह निर्णय ट्रंप की प्रमुख परियोजनाओं में से एक के लिए एक बड़ा झटका था।


प्रशासन प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको की खाड़ी तक सीमा पर दीवार और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी लाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बिग बेंड क्षेत्र में स्थानीय निवासियों, पशुपालकों, कारोबारियों और पर्यावरणविदों का विरोध सामने आया है। उनका तर्क है कि इस क्षेत्र में अवैध प्रवासन की घटनाएं पहले से ही बहुत कम हैं, इसलिए इस तरह की परियोजनाओं पर धन खर्च करना व्यर्थ है। इसके अलावा, निर्माण कार्य से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी नुकसान पहुंच सकता है।


इस परियोजना के अंतर्गत बिग बेंड में दीवारें, वाहनों को रोकने के लिए अवरोधक और निगरानी के लिए तकनीकी उपकरण स्थापित किए जाने हैं। परियोजना के विरोधियों ने इसे रोकने के लिए कई मुकदमे दायर किए हैं। इनमें से एक मामले में न्यायाधीश कैथलीन कार्डोन ने दो अक्टूबर को आदेश दिया था कि मामले की अदालत में सुनवाई जारी रहने तक सरकार को परियोजना के लगभग 500 मील लंबे क्षेत्र में निर्माण कार्य रोकना होगा।


यह निर्णय उन रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक विरोधियों के लिए एक बड़ी जीत थी, जो इस परियोजना का विरोध कर रहे थे। सरकार ने तर्क दिया कि बिग बेंड क्षेत्र में अवैध रूप से सीमा पार करने की घटनाएं अधिक हैं। उनका कहना है कि 1996 का कानून गृह सुरक्षा मंत्री को स्पष्ट रूप से यह अधिकार देता है कि वह सीमा के पास दीवार या अन्य अवरोधक और सड़कें बनवाकर लोगों को अवैध रूप से सीमा पार करने से रोक सकें।


हालांकि, विरोधियों ने इस तर्क से असहमति जताई। उनका कहना है कि अमेरिकी संसद ने नियमों से छूट देने का अधिकार विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए दिया था, जहां अवैध रूप से सीमा पार करने के मामले अधिक हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गम और दूरदराज का बिग बेंड क्षेत्र इस श्रेणी में नहीं आता।


न्यायाधीश कार्डोन ने विरोधियों के पक्ष में फैसला सुनाया।