तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की शिष्टाचार मुलाकात, स्टालिन को पहनाया शॉल
मुख्यमंत्री विजय की स्टालिन से मुलाकात
नई दिल्ली। राजनीति में बढ़ती तनाव के बीच, तमिलनाडु से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद, विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री विजय ने स्टालिन को शॉल पहनाया। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर और वीडियो के वायरल होने के बाद, राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता भी मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की सराहना कर रही है, इसे स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक माना जा रहा है।
अभिनेता से नेता बने विजय ने कल ही तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। सीएम विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर विजय प्राप्त की, जिससे दशकों से चल रहे DMK और AIADMK के वर्चस्व को तोड़ा गया।
इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन राजनीति में इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। तमिलनाडु की जनता सीएम विजय से काफी उम्मीदें रखती है। उल्लेखनीय है कि मुलाकात से पहले ही स्टालिन ने विजय को बधाई दी थी और आग्रह किया कि वे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व सरकार पर दोष न लगाएं।