दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
- सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, बुधवार को रहेगा राजकीय शोक।
- प्रो. मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे।
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। इस पर दिल्ली सरकार ने बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने मल्होत्रा जी के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी ने दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जनसेवा के नए मानक स्थापित किए। वह दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे और संगठन को मजबूत किया।
मुख्यमंत्री ने प्रो. मल्होत्रा के योगदान को सराहा
प्रो. मल्होत्रा का जीवन अनुशासन और जनसेवा का प्रतीक: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्होत्रा जी का जीवन संगठन कौशल और सादगी का उदाहरण था। वह सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनके जाने से न केवल भाजपा परिवार, बल्कि दिल्ली की राजनीति में भी एक गहरी कमी आई है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।