दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP के फाउंडर को नोटिस दिया
CJP की रैली से पहले पुलिस की कार्रवाई
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले, दिल्ली पुलिस ने झंडेवालान में उस बंगले पर पहुंचकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को नोटिस दिया है, जिसमें उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया है। इस दौरान दीपके और पुलिस के बीच बहस हुई, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई रैली या विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि वे केवल सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं।
दीपके को हिरासत में लेने की संभावना भी जताई जा रही है। उन्होंने गुरुवार रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की थी। CJP ने शुक्रवार को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका तथा सौरव दास की न्यायिक हिरासत के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।