दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले की मरम्मत का टेंडर रद्द
दिल्ली सीएम बंगले की मरम्मत का टेंडर रद्द
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले की मरम्मत: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के लिए जारी किया गया टेंडर अब रद्द कर दिया गया है। यह टेंडर 60 लाख रुपये का था, जो कि बंगले के बिजली संबंधी कार्यों के लिए था। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस टेंडर को रद्द किया गया है, जो कि 4 जुलाई को खोला जाना था। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने 7 जुलाई को इस रद्दीकरण की जानकारी दी। इस टेंडर में 14 एयर कंडीशनर, 9 लाख रुपये का टीवी, 6 लाख रुपये की लाइटें और अन्य उपकरण शामिल थे।
लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राजनिवास मार्ग पर दो बंगले आवंटित किए हैं, एक उनके निवास के लिए और दूसरा कैंप कार्यालय के लिए। पिछले सप्ताह, मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसी क्रम में, बुधवार को उन्होंने पहली बार जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं को सुना।
‘जनसेवा हमारी संस्कृति में है’
नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनसेवा उनकी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन हर व्यक्ति की चिंताओं, आशाओं, सुझावों और समाधानों का केंद्र बनेगा। जनसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन इसी विचार का प्रतीक है।
‘जहां शासन जनता की भागीदारी से चलता है’
उन्होंने आगे कहा कि यह वही परिवर्तन है जिसकी कल्पना उस भारत में की गई थी, जहां शासन जनता की भागीदारी से संचालित होता है और सरकार जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली की जनता से सीधा संवाद हुआ। मैंने उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए निर्देशित किया। जन सेवा परंपरा का मूलमंत्र हमारे हर निर्णय और नीति का आधार है।