नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान का सफल संचालन
नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
नोएडा: यूपी के नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइट सेवाएं शुरू हो गई हैं। यहां पहली उड़ान लैंड हुई और इसके बाद सुबह 8:30 बजे से पहली उड़ान का संचालन प्रारंभ हुआ। लखनऊ से पहली फ़्लाइट नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंची, जिससे यात्रियों में खुशी का माहौल था। यात्रियों का स्वागत वॉटर कैनन से किया गया।
इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री गुलपनाग भी लखनऊ से यात्रा करके नोएडा पहुंचीं। एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुलाब देकर भव्य स्वागत किया गया।
सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली कमर्शियल फ़्लाइट ने उड़ान भरी, जिससे इस नए एयरपोर्ट से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कमर्शियल फ़्लाइट संचालन की शुरुआत हुई।
#WATCH | उत्तर प्रदेश | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट संचालन की शुरुआत, लखनऊ से पहली निर्धारित IndiGo फ्लाइट 6E-2278 पहुंची।
यह फ्लाइट अपने सफर को बेंगलुरु की ओर जारी रखेगी,… pic.twitter.com/1XdU05qZ1i
— मीडिया चैनल जून 15, 2026
इस फ़्लाइट में जेवर क्षेत्र के किसानों का एक विशेष दल शामिल था, जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी ज़मीन दी थी। इन किसानों की लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होने वाली है। इस दल का नेतृत्व जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।
इससे पहले, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने उन किसानों और उनके परिवारों से बातचीत की जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ़्लाइट में शामिल हुए। उन्होंने एयरपोर्ट के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
यह बातचीत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट संचालन की औपचारिक शुरुआत के बाद हुई। इन किसानों में वे लोग शामिल हैं जिनके परिवारों ने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी मर्जी से ज़मीन दी थी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह 170 किसानों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए ज़मीन देने वाले 170 किसान और श्रमिक शामिल हैं। प्रारंभिक शेड्यूल के अनुसार, सुबह ठीक 8:05 बजे लखनऊ से जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और गौतमबुद्ध नगर के प्रमुख कारोबारियों को लेकर पहला विमान नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड हुआ।
हालांकि, इस पूरे उत्सव की सबसे खूबसूरत तस्वीर सुबह 8:30 बजे देखने को मिली, जब इस भव्य एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी ज़मीन देने वाले 170 किसान और श्रमिक इस एयरपोर्ट की पहली ऐतिहासिक उड़ान के गवाह बने। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ये सभी किसान इस पहली फ्लाइट से लखनऊ जा रहे हैं, जहां वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और फिर शाम की फ्लाइट से वापस नोएडा लौट आएंगे।