पंजाब में रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी
विजिलेंस ब्यूरो ने किया बड़ा खुलासा
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विजिलेंस ब्यूरो को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विजिलेंस विभाग की टीमें लगातार छापे मारकर भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार कर रही हैं।
हाल ही में, विजिलेंस टीम ने भिखीविंड के रजिस्ट्री क्लर्क सविन्दर सिंह और डीड राईटर मलकीत सिंह को 37,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
कैसे हुई गिरफ्तारी
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरभेज सिंह ने आरोप लगाया कि सविन्दर सिंह ने उससे रिश्वत मांगी थी। गुरभेज सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन के विभाजन के दौरान कुछ भूमि गलती से रिश्तेदारों के नाम कर दी थी।
उन्होंने अप्रैल 2025 में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की थीं, लेकिन फिर भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने मलकीत सिंह से संपर्क किया।
शिकायतकर्ता को कैसे फंसाया गया
गुरभेज सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह ने जानबूझकर उसकी रजिस्ट्री के लिए अप्वाइंटमेंट रद करवाई। जब उन्होंने जांच की, तो पता चला कि सविन्दर सिंह ने 32,000 रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से मना कर दिया और विजिलेंस ब्यूरो को रिपोर्ट की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।