पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन हंगामा, कांग्रेस और AAP विधायक भिड़े
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र समाप्त
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज अंतिम दिन है। इस मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक आमने-सामने आ गए। विधानसभा के पोडियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाहर जाकर जो करना है, वह करें, लेकिन यहां बाजवा की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। इस पर बाजवा ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्के दिए गए।
दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और AAP विधायक सरबजीत कौर माणुके के बीच भी तीखी बहस हुई। खैहरा ने माणुके को एनआरआई की कोठी पर कब्जा करने वाली मंत्री कहकर नारेबाजी की। माणुके ने जवाब दिया कि उन्हें कोर्ट से राहत मिल चुकी है और वह खैहरा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी। विधानसभा के बाहर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और AAP विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के बीच नशीले पदार्थों के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप हुए, जिससे माहौल और गरमा गया।