पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर राजनीतिक संकट, बागियों ने 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया
TMC में बगावत की आहट
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को मिली हार के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। इस स्थिति में पार्टी में विभाजन और बगावत की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने यह दावा किया है कि उनके पास 59 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। इन दोनों नेताओं ने खुद को “असली टीएमसी विधायक समूह” का प्रतिनिधि बताते हुए एक अलग गुट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ये नेता विधानसभा में जाकर स्पीकर से मुलाकात कर नए गुट के गठन का दावा पेश कर सकते हैं। इस बीच, अन्य टीएमसी विधायकों के विधानसभा पहुंचने की भी खबरें आई हैं, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।
हालांकि, इस घटनाक्रम पर अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जारी हैं।