पश्चिम बंगाल में महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर प्रदर्शन, अंडे और सब्जियां फेंकी गईं
महुआ मोइत्रा के कार्यालय के बाहर हंगामा
नई दिल्ली - पश्चिम बंगाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय के बाहर बुधवार को भारी हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उनके कार्यालय पर अंडे, सब्जियां और अन्य वस्तुएं फेंकी। इस घटना के समय महुआ मोइत्रा कार्यालय के अंदर मौजूद थीं।
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी भाजपा समर्थक थे। उन्होंने कहा कि लगभग एक घंटे तक भीड़ उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती रही और अंडे व सब्जियां फेंकती रहीं, जबकि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) केवल मूकदर्शक बने रहे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग काले झंडे, अंडे और सब्जियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। महुआ ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दी, लेकिन कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई।
Currently being attacked by @bjp4india goons with @wbpolice watching on.@MamataOfficial @RahulGandhi @akhliesh @supriya_sule @mkstalin @ArvindKejriwal pic.twitter.com/eD2gYU0NPx
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
टीएमसी नेताओं पर हमले की घटनाएं
पहले भी कई टीएमसी नेताओं को बनाया जा चुका है निशाना
इससे पहले 16 जून को टीएमसी नेता कुणाल घोष पर प्रेस वार्ता के दौरान अंडा फेंका गया था। इसके अलावा उदयन गुहा, सुजॉय हाजरा, बप्पादित्य दासगुप्ता समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं के साथ भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। टीएमसी इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि यह स्थानीय लोगों के विरोध का परिणाम है।
Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला
अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हाल ही में सोनारपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान अंडे, पत्थर और चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई थी। उस समय उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।
मिड-डे मील में अंडे को लेकर भी उठाया था मुद्दा
मिड-डे मील में अंडे को लेकर भी उठाया था मुद्दा
हाल ही में महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के कुछ स्कूलों के मिड-डे मील में अंडे की जगह केवल शाकाहारी विकल्प दिए जाने पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अंडा बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन है और इसे भोजन से हटाना उचित नहीं है। उन्होंने इस फैसले को लेकर राज्य सरकार की नीति पर भी सवाल खड़े किए थे।