×

पीएम मोदी का आज शाम 5 बजे देश को संबोधन, जीएसटी सुधारों पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में जीएसटी सुधारों की जानकारी दी जा सकती है, साथ ही नवरात्रि के शुभारंभ पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार ने जीएसटी 2.0 के तहत कई उत्पादों पर टैक्स दरों में कमी की है, जो कल से लागू होंगी। जानें इस संबोधन के बारे में और क्या जानकारी मिल सकती है।
 

प्रधानमंत्री का संबोधन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में पीएम मोदी जीएसटी सुधारों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है, जिस पर भी चर्चा की जा सकती है। हालांकि, इस संबोधन के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


ज्ञात हो कि सरकार ने जीएसटी 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी की दरों में कमी की है।
ये नई दरें कल (22 सितंबर) से प्रभावी होंगी। अब केवल 5% और 18% की दो जीएसटी स्लैब रखी गई हैं, जबकि 12% और 28% की टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। 12% स्लैब में शामिल अधिकांश उत्पादों को 5% स्लैब में रखा गया है, जबकि 28% वाले उत्पादों को 18% स्लैब में स्थानांतरित किया गया है।