पीएम मोदी का महिला आरक्षण पर संबोधन: माफी और विपक्ष पर तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल पर पीएम का संबोधन
महिला आरक्षण बिल पर पीएम का देश के नाम संबोधन शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इसे पास नहीं करा पाने के लिए सभी महिलाओं से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए देश का हित सर्वोपरि है।
पीएम ने कांग्रेस, डीएमके और सपा जैसे दलों पर भी आरोप लगाया कि इनकी स्वार्थी राजनीति के कारण महिलाओं को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विपक्ष को स्पष्ट रूप से कहा था कि वे इस बिल का श्रेय ले सकते हैं। उनका उद्देश्य केवल आम परिवारों की बहनों को संसद और विधानसभाओं में लाना था, लेकिन यह प्रयास विफल रहा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों को छीनने का काम किया है। यह केवल मेज थपथपाने की बात नहीं थी, बल्कि यह नारी के स्वाभिमान पर चोट थी। नारी अपमान को कभी नहीं भूलती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक महिलाओं के मन में हमेशा रहेगी।
महिला आरक्षण को रोकने का विपक्ष पर आरोप
महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी
पीएम ने कहा कि जिन दलों ने इस बिल का विरोध किया, उन्हें यह समझना चाहिए कि वे नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की महिलाएं सब कुछ देख रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को रोकने का जो पाप विपक्ष ने किया है, उसकी सजा उन्हें अवश्य मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन दलों ने संविधान के निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है और जनता की सजा से बच नहीं पाएंगे। यह कानून किसी से कुछ छीनने के लिए नहीं था, बल्कि कुछ देने के लिए था।
विपक्ष की भ्रूणहत्या के गुनहगार
पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार
पीएम ने कहा कि पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या का जिम्मेदार है। ये संविधान के अपराधी हैं और नारी शक्ति के खिलाफ हैं। कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण से नफरत करती रही है। उन्होंने इसे रोकने के लिए झूठ का सहारा लिया। मोदी ने कहा कि यह बिल समय की मांग है और सभी राज्यों की महिलाओं की शक्ति में समान बढ़ोतरी का प्रयास था।
इस ईमानदार प्रयास को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में भ्रूणहत्या कर दी।
कांग्रेस का असली चेहरा
कांग्रेस और सहयोगी दलों का असली चेहरा सामने आया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को गुमराह किया है। उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। मुझे व्यक्तिगत रूप से उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेगी, लेकिन उन्होंने महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर खो दिया।