प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला
प्रधानमंत्री मोदी को मिला ग्रेट ऑनर निशान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया द्वारा 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया है, जो इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। उन्होंने यह सम्मान सभी भारतीयों की ओर से विनम्रता और आभार के साथ स्वीकार किया। यह सम्मान समारोह इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया।
यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और एक दूरदर्शी वैश्विक नेता के रूप में मोदी की भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ, मोदी को अब तक विभिन्न देशों से लगभग 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
इससे पहले, मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला-2 से मुलाकात की थी, जहां प्रिंस ने उन्हें जॉर्डन म्यूजियम तक खुद गाड़ी चलाकर ले जाने का आमंत्रण दिया।