प्रियंका गांधी ने मानसून सत्र में अमित शाह को दिया करारा जवाब
लोकसभा में बवाल: पहलगाम आतंकी हमला
प्रियंका गांधी: आज मंगलवार को लोकसभा के मानसून सत्र में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हंगामा जारी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पी चिदंबरम और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने भी अमित शाह और उनकी सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने कहा, “देश अब खोखले भाषण नहीं सुनना चाहता, वह जानना चाहता है कि 22 अप्रैल को वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन आप (सत्तारूढ़ दल) अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं।”
जवानों को सलाम
प्रियंका गांधी ने जवानों को सलाम किया
प्रियंका ने कहा, “मैं उन सभी जवानों और अधिकारियों को सलाम करती हूँ जो हमारे देश की रक्षा में जुटे हैं। वे हर समय देश के लिए अपनी जान देने को तैयार रहते हैं। 1948 से लेकर अब तक, हमारे देश की अखंडता की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।”
टीआरएफ पर सवाल
टीआरएफ को पहले आतंकवादी संगठन क्यों नहीं घोषित किया गया?
प्रियंका ने कहा, “भारत सरकार ने टीआरएफ को 2023 में आतंकवादी संगठन का दर्जा दिया था। वे पहले भी कई हमले कर चुके हैं। टीआरएफ ने 2020 से अब तक भारत में 41 हमले किए हैं। यह हमला पाकिस्तान में योजनाबद्ध किया गया था, लेकिन हमारी एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं थी। यह हमारी सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है।”
अमित शाह को जवाब
अमित शाह को दिया जवाब
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने आज मेरी माँ के आँसुओं का जिक्र किया। मैं इस पर प्रतिक्रिया देना चाहती हूँ। जब आतंकवादियों ने मेरे पिता की हत्या की थी, तब मेरी माँ के आँसू बहे थे। आज जब मैं उन 26 लोगों (पहलगाम हमले के पीड़ितों) के बारे में बात करती हूँ, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उनका दर्द समझती हूँ।”