×

फरेंदा में डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा की तैयारी

डॉ. अंबेडकर महासभा ने फरेंदा में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में महासभा के अध्यक्ष भीमसेन गौतम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।
 

डॉ. अंबेडकर महासभा की बैठक


महराजगंज :: डॉ. अंबेडकर महासभा, तहसील इकाई फरेंदा ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर फरेंदा तिराहे पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।


बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष भीमसेन गौतम ने की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारी विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं।


बैठक में गंगा पासवान, अमरीश राव लल्लन, बाबूलाल मैनेजर, दिनेश चन्द्रा प्रधान, युवराज कुमार, लालजी प्रसाद, संजय राव, कृष्ण कुमार, दयानंद राव, जय भारत कन्नौजिया, डॉ. पी.वाई. राज, रामनरेश पासवान, बौद्धाचार्य महेंद्र भारती, सत्य प्रकाश भारती, अनिल पासवान एडवोकेट और सचिन कुमार ने अपने विचार साझा किए।


सभी वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना महासभा की प्राथमिकता है और यह जनसभा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



फरेंदा से राम किशुन की रिपोर्ट