बिहार कैबिनेट विस्तार: 31 नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह
बिहार कैबिनेट का पहला विस्तार
बिहार कैबिनेट विस्तार: आज पटना के गांधी मैदान में एनडीए सरकार के सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट का पहला विस्तार होने जा रहा है। इस अवसर पर जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सहित कुल 31 नेता मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। इस विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, आज के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू से 16-16 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा जैसे 11 नेता कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जेडीयू से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे अनुभवी चेहरों को फिर से मंत्री पद मिल सकता है। इसके अलावा, हम और आरएलएम से एक-एक और एलजेपीआर (LJPR) से दो नेता मंत्रिपद की शपथ लेंगे।
बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची:
राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर, राम रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद।
जेडीयू के संभावित मंत्रियों की सूची:
निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी।
LJP(RV) के संभावित मंत्री:
संजय पासवान और संजय सिंह।
HAM के संभावित मंत्री:
संतोष सुमन।
RLM के संभावित मंत्री:
दीपक प्रकाश।