बिहार भाजपा ने नए नेतृत्व की घोषणा की, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री
भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में नए नेता का चयन
पटना- बिहार भाजपा ने मंगलवार को विधानमंडल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक में अपने नए नेतृत्व की घोषणा की। इस बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया गया। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से इन नामों पर मुहर लगाई गई।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिकाएँ
इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि आगामी सरकार में सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद होंगे, जबकि विजय सिन्हा एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा के इस कदम को पार्टी की राजनीतिक मजबूती और निर्णायक साझेदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक में विधायकों का समर्थन
बैठक में वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार ने दोनों नेताओं के नाम प्रस्तावित किए, जिनका समर्थन राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेन्द्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा और कृष्ण कुमार मंटू सहित कई विधायकों ने किया।
नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण
नीतीश कुमार कल लेंगे CM पद की शपथ
नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है। बुधवार को सीएम हाउस में जदयू के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को विधान मंडल दल का नेता चुना गया।
भाजपा की चुनावी रणनीति
चुनाव में मिली प्रचंड जीत का एक बड़ा कारण विभिन्न जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है। इसी सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी उसे सशक्त करने के लिए पार्टी अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार संयोजित कर रही है। भाजपा की रणनीति स्पष्ट है, हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि सरकार पर सबकी भागीदारी का असर दिखे। पुराने चेहरों पर भरोसा कर पार्टी ने दूरगामी संदेश दिया है।