बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम होने वाला है। चुनाव आयोग इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देगा। इसके साथ ही, बिहार में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बिहार चुनाव के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 11 नाम शामिल हैं।
उम्मीदवारों की सूची
डॉ. मीरा सिंह - बेगूसराय (बेगूसराय) 146
योगी चौपाल - कुशेश्वरस्थान(दरभंगा) 78
अमित कुमार सिंह - तरैया(सारण) 116
भानु भारतीय - कसबा(पूर्णिया) 58
शुभदा यादव - बेनीपट्टी(मधुबनी) 32
अरुण कुमार रजक - फुलवारीशरीफ(पटना) 188
डॉ पंकज कुमार - बांकीपुर(पटना) 182
अशरफ आलम - किशनगंज(किशनगंज) 54
अखिलेश नारायण ठाकुर - सीतामढ़ी 25
अशोक कुमार सिंह - गोविंदगंज(मोतिहारी) 14
पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह - बक्सर(बक्सर) 200
चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। सभी राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद मतदान कराने की अपील की है। ऐसे में संभावना है कि राज्य में दो चरणों में मतदान हो सकता है। 2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे, जबकि 2015 में पांच चरणों में मतदान हुआ था।