ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- मोहब्बत की दुकान चलाने वाले दंगे करवाना चाहते हैं
ब्रजेश पाठक का बयान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करते हैं, वे देश में दंगे भड़काना चाहते हैं। राहुल गांधी का उद्देश्य देश को नीचा दिखाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस का टारगेट बनाना अब एक चलन बन गया है।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि एआई समिट में दुनियाभर से लोग शामिल हुए थे, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जो कि देश के लिए शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश के हर कोने में एआई का प्रचार करना है। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार गलत आरोप लगाते हैं। उनका असली मकसद केवल झूठ फैलाकर देश को नीचा दिखाना है। वे विदेशी प्रोपगैंडा का सहारा ले रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि सूरज पर थूकने से केवल अपना चेहरा गंदा होता है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा देश की छवि को धूमिल करना है। विदेशों में भी वे भारत को अपमानित करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक क्षेत्र में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने देश का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।