भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष की आतंकवादी टिप्पणी पर चुनाव आयोग में की शिकायत
रिजिजू का बयान: आतंकियों का सफाया प्रधानमंत्री के नेतृत्व में
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आयोग ने उनकी बात सुनी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने मोदी को आतंकवादी कहा, लेकिन हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी आतंकियों का सफाया करेंगे। कांग्रेस को जनता द्वारा सबक सिखाया जाएगा।
प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना गंभीर अपराध
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दा है। प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक गंभीर अपराध है। किसी भी राजनीतिक दल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक भाषा का उपयोग नहीं किया है।
बीजेपी की मांग: खड़गे को माफी मांगने का निर्देश
बीजेपी ने पहले निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह खड़गे की आतंकवादी टिप्पणी का तुरंत संज्ञान ले। पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत खड़गे के खिलाफ उचित दंडात्मक और नियामक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन पर चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध भी लगाया जाए।
ये भी पढ़ें:
Chardham Yatra: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री ने किया भक्तों का स्वागत